सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर सुन अक्षय कुमार को लगा झटका, अजय देवगन बोले- बड़ा नुकसान

Jun 14 2020, 03:54 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। अभी तक सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। सुशांत के इस कदम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन, अनुपम खेर, काम्या पंजाबी सहित कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है। अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा- 'सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर बेहद दुखी करने वाली है। कितना बड़ा नुकसान है। उनके परिवार को भगवान हिम्मत दे।'