चुनाव प्रचार के लिए पहुंची अभिनेत्री शोभना ने यहां प्रेस कांफ्रेंस किया। वह रोड शो सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने झूठे आरोप लगाने के चलते शशि थरूर को मानहानि का नोटिस भेजा। उन्होंने थरूर को आरोप वापस लेने और माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।
राजीव चंद्रशेखर ने शशि थरूर को आड़े हाथों लेते हुए उनसे झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। तिरुवनंतपुरम के बीजेपी प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस प्रत्याशी शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम के विकास के लिए बहस की चुनौती दी है।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को बहस करने की चुनौती दी है। शशि थरूर ने इसे स्वीकार कर लिया है।
केरल में कांग्रेस को बड़ी शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। पार्टी के एक नेता के खिलाफ केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की तस्वीर में जालसाजी करने और उनके द्वारा घोषित संपत्ति के बारे में गलत जानकारी फैलाने के लिए आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिल्ली के सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा है कि अगर वे ईडी के साथ सहयोग करते तो उन्हें ये दिन नहीं देखने पड़ते। कोई व्यक्ति सिर्फ इसलिए जांच से नहीं बच सकता कि वह बड़ा नेता है।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम के स्कूलों के लिए 10 अटल टिंकरिंग लैब की घोषणा की है। ये लैब स्टूडेंट्स के बेहतर भविष्य के लिए काफी सहायक साबित होगी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि तिरुवनंतपुरम के दस कॉलेजों में इन लैब्स की स्थापना की जाएगी। इंडियाएआई मिशन के तहत ये लैब सरकारी और निजी दोनों प्रकार के संस्थानों में स्थापित होंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘इंडिया एआई मिशन’ को मंजूरी देकर देश की डिजिटल इकोनॉकी को बूस्ट करने का काम किया है।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अगले 5 साल में त्रिवेंद्रम के हर युवा हुनरमंद होंगे। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए राजीव चंद्रशेखर को त्रिवेंद्रम सीट से भाजपा का टिकट मिला है।