प्रतिदिन नेताओं का पलायान भाजपा से हो रहा है। आज हालत यह है कि भाजपा के लोगों को जनता पसंद नहीं कर रही है। गांवों में भाजपा के लोग जा रहे है तो उन्हें लाठी-डंडा लेकर बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे ज्वलंत मुद्दे को लेकर चुनाव के बीच जा रही है। आज महंगाई, बेरोजगारी, महिला, किसान आदि सभी मद्दे है। ये सभी लोग आज कांग्रेस को आशा भरी नजरों से देख रहे है।