प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिल लोगों पर स्वामी विवेकानंद का बहुत प्रभाव रहा। भारत के प्रति स्वामी विवेकानंद का ग्रैंड विजन था। आज वह देख रहे होंगे कि भारत उनके सपनों को साकार कर रहा है।
प्रसिद्ध रामकृष्ण मठ के उपाध्यक्ष स्वामी शिवमयानंद जी महाराज का शुक्रवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे कोरोना से संक्रमित थे और अस्पताल में भर्ती थे। निमोनिया की शिकायत के बाद उनका सिटी स्कैन कराया गया था, इसमें उनके कोरोना की पुष्टि हुई थी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को तमिलनाडु और केरल के दौरे पर पहुंचे। अमित शाह केरल में तिरुअनंतपुरम स्थित राधाकृष्ण आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने 27 मठों के साधु संतों से मुलाकात की। माना जा रहा है कि शाह और भाजपा की नजर राज्य के 51% हिंदू वोटर्स पर है।