रामविलास पासवान की एम्स में 2 अक्टूबर की रात हार्ट सर्जरी हुई थी। वे पिछले करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। यह उनकी दूसरी हार्ट सर्जरी थी। इससे पहले भी उनकी एक बायपास सर्जरी हो चुकी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान को फोन कर केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।