प्राण-प्रतिष्ठा के लिए कई बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं और कइयों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, समारोह में खेल, विज्ञान, कला, उद्योग और मनोरंजन जगत की नामचीन हस्तियां शामिल हो रही हैं।
केंद्र सरकार ने एक देश एक चुनाव (One Nation, One Election) पर चर्चा के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने देश के संविधान की कीमत पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडा को पूरा करने में मदद की।
सोमवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के साथ कार्यभार ग्रहण करेंगी। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना उनको शपथ दिलाएंगे। मुर्मु देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को संबोधित किया आज उनके कार्यकाल का आखिरी दिन था। उन्होंने 5 साल के अपने कार्यकाल का जिक्र किया। उन्होंने विदाई भाषण में पूरे देश का आभार जताया। पीएम मोदी का भी जिक्र किया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) आज देश को संबोधित करेंगे। शाम सात बजे उनका भाषण प्रसारित किया जाएगा। राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र के नाम उनका यह आखिरी संबोधन होगा। द्रौपदी मुर्मू सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।
संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मैंने अपनी पूरी क्षमता से कर्तव्यों को निभाया। आज जब आप सबसे विदा ले रहा हूं तो कई यादें ताजा हो रहीं हैं।
स्टाफ खर्च के लिए सरकार हर साल राष्ट्रपति को 60 हजार रुपये मिलते हैं। इसके साथ ही रिटायरमेंट के बाद राष्ट्रपति को अपने साथ एक सहयोगी लिए ट्रेन या हवाई मार्ग से फ्री यात्रा की सुविधा भी मिलती है।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वृंदावन को छावनी में तब्दील कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती वहां पर थी। इस बीच राष्ट्रपति को जिस मार्ग से गुजरना था उसे रात में ही पुलिस ने घेरे में ले लिया था।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वृंदावन पहुंचकर ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन किए। राष्ट्रपति बिना पलक झपकाएं काफी देर तक वहां बांके बिहारी को निहारते रहे। इस बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल औऱ सीएम योगी भी वहां मौजूद रहें।