पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा अब अपना प्रचार अभियान तेज करने जा रही है। इसकी कमान पीएम नरेंद्र मोदी संभाल रहे हैं। 11 फरवरी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंजाब में होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से मिशन पंजाब की शुरुआत कर दी है। आज वर्चुअल रैली में प्रधानमंत्री ने पंजाब को लेकर पार्टी का विजन रखा। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस ने कैंसर दिया। किसानों को चाहिए था कोल्ड स्टोर, फूड पार्क, फूड प्रोसेसिंग यूनिट। जहां वह अपने उत्पाद को बेहतर तरीके से स्टोर कर सके।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और बीजेपी प्रत्याशी फकीर राम टम्टा के लिए वोट मांगेंगे। उनकी यह सभा दोपहर 12 बजे बाद जीआइसी खेल मैदान में होगी।
अश्विनी शर्मा ने बताया कि पीएम की इस रैली के बाद पंजाब में कांग्रेस सरकार को उखाड़ने की तैयारी हो गई है। क्योंकि कांग्रेस ने पंजाब में किया ही कुछ नहीं है। सिर्फ झूठ बोलते हुए घोटाले किए हैं। अब वक्त आ गया कि पंजाब इसका जवाब कांग्रेस से ले।
हरिद्वार के बाद पीएम मोदी आठ फरवरी को नैनीताल, नौ फरवरी को टिहरी, 10 फरवरी को अल्मोड़ा और 11 फरवरी को पौड़ी में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों की जनता से रूबरू होंगे।
भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश शोक में डूबा है। रविवार सुबह से लताजी को श्रद्धांजलि दी जा रही है। चुनावी राज्यों में तय कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लताजी के निधन पर दुख जताया।
20 विधानसभा क्षेत्र इस रैली से जुड़ेंगे। उनमें मंड्रेम, पेरनेम, बिचोलिम, थिविम, मापुसा, सिओलिम, सालिगाओ, कलंगुट, पोरवोरिम, एल्डोना, पणजी, तालेगाओ, सेंट क्रूज, सेंट आंद्रे, कंबरजुआ, मायम, पोरीम, वालपोई और प्रियोल शामिल हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए छह फरवरी को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे। पार्टी के राज्य प्रभारी हरीश चौधरी ने यह जानकारी दी।
उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली वर्चुअल रैली खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई है।
शुक्रवार से पीएम इन चुनावी रैलियों का आगाज करेंगे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को प्रधानमंत्री उत्तराखंड के 4 जिलों के एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करेंगे। इन रैलियों के उत्तराखंड के चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में आयोजित होने की जानकारी मिली है।