दीपावली (Diwali 2021) पर सभी लोग अपने-अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, रंग-रोगन करते हैं। इसके बाद घर को सजाने के लिए कई चीजों का उपयोग करते हैं जैसे लाइट, फूल, आर्टिफिशियल फ्लॉवर, स्टीकर आदि। बदलते समय के साथ दीपावली पर घर सजाने की चीजों में बहुत परिवर्तन आए हैं, लेकिन एक चीज आज भी वैसी की वैसी ही है, वो है घर के मुख्य दरवाजे पर लगने वाला वंदनवार।