रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से की गई टिप्पणी के बाद लोगों की नाराजगी जारी है। इस बीच उनकी बेटी और बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य ने उनका बचाव किया है।
भारतीय जनता पार्टी की सांसद और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य ने कहा कि जिसके पास जनादेश है वह राजा है। संभव है कि मेरे पिता, अन्य नेता लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। हार और जीत जनता पर निर्भर करती है। कहीं कोई कमी रह गई होगी चाहे वो पिताजी हों या पार्टी के अन्य शीर्ष नेता हों। जिसके कारण हमें ये परिणाम देखने को मिला।
यूपी चुनाव के बीच फाजिलनगर से आई घटना के बाद संघमित्रा के खिलाफ भाजपा नेताओं की एकजुटता दिख रही है। माना जा रहा है कि मतगणना के बाद पार्टी उनके खिलाफ एक्शन ले सकती है। इस बीच जिले में उनके खिलाफ कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी देखी जा रही है।
बदायूं की भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना के बाद जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं पर आक्रामक हुई हैं, उसके बाद भाजपा में उनके राजनीति भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा सीट पर रोड शो कर रहे थे। इस दौरान उनके काफिले पर हमला किया गया। जिसको लेकर उनकी बेटी व बदायूं से भाजपा सांसद डा. संघमित्रा मौर्य बीजेपी प्रत्याशी पर भड़क गईं। भाजपा सांसद के इस वीडियो को सपा नेता डिंपल यादव ने शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा हैं।
यूपी चुनाव के बाद भाजपा बागी नेताओं पर एक्शन ले सकती है। चुनाव में इन नेताओं की ओर से बीजेपी की काफी समस्या बढ़ाई गई है। माना जा रहा है कि संघमित्रा मौर्य, रीता बहुगुणा जोशी और वरुण गांधी पर चुनाव के बाद कार्रवाई हो सकती है।
पंचायत चाफ के खलवा टोला में मंगलवार शाम सपा व भाजपा की गाड़ियों के आमने-सामने आने के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। सपाइयों ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि भाजपाइयों ने सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला किया है। सुरक्षाकर्मियों ने घेरे में लेते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। सपाइयों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में पडरौना-तमकुही मार्ग जाम कर धरना शुरू कर दिया। वहीं भाजपा के लोगों का आरोप है कि सपा समर्थित लोगों ने उन पर हमला किया है।
BJP MP संघमित्रा मौर्या ने कहा कि बीजेपी के गुंडों ने उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ मारपीट की है, उनके काफिले पर हमला किया। गाड़ियों को तोड़ा गया, सड़कों पर खून सपा कार्यकर्ताओं के खून बहाए गए।
यूपी चुनाव के बीच कुशीनगर पहुंची भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला। संघमित्रा मौर्य ने यह बयान पिता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले के बाद दिया। उन्होंने कहा कि फाजिलनगर की जनता इस चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य का साथ दे।
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जारी दलबदल के बीच संघमित्रा मौर्य का एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को अपर्णा यादव का चचेरा भाई बताया है।