हिंदू पंचांग का छठा महीना भादौ है। इस महीने में हर दूसरे दिन कोई न कोई व्रत और त्योहार मनाया जाता है। गणेश उत्सव (Ganesh Utsav 2021) के दौरान कई प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं। इसी क्रम में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को महिलाओं द्वारा संतान सातें का व्रत किया जाता है।