सदर विधायक रायबरेली अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अदिति सिंह ने यह पत्र सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नाम पर लिखा है।
हाल में कांग्रेस से बीजेपी में आईं रायबरेली से सदर विधायक अदिति सिंह को लेकर पूरे जिले में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इन पोस्टरों में अदिति सिंह के साथ उनकी बहन की तस्वीर भी लगाई गई है। सामाजिक बहिष्कार के इन पोस्टरों में अदिति सिंह और उनकी बहन पर गम्भीर आरोपों के साथ चरित्र पर भी टिप्पणी की गई है।