योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कई मंत्रियों की छुट्टी हुई तो वहीं कुछ नए नामों को जगह मिली है। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, जल शक्ति मंत्री रहे डॉक्टर महेंद्र सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री रहे सतीश महाना को भी नई कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया।
इलाहाबाद पश्चिम सीट (Allahabad West) उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट है। 2017 के चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सिद्धार्थनाथ सिंह (Siddharth Nath Singh) जीते थे। बीजेपी ने एख बार फिर से उनपर भरोसा करते हुए उन्हें टिकट दिया है। यह सीट कभी बाहुबली नेता अतीक अहमद (Ateek Ahmad) का गढ़ हुआ करती थी।
यूपी विधासनभा चुनाव के सातों चरण सोमवार को संपन्न हो चुके है। वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद उत्तर प्रेदश सरकार में मंत्री सिद्दार्थ नाथ सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि लोगों ने जाति की राजनीति के ऊपर उठकर वोट किया है।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश यादव का समर्थन करने पर ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में एक गुंडाराज चला रही हैं और यहां पर अखिलेश यादव का जो गुंडाराज चला था वो उसका समर्थन करने आई हैं।
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर नामांकन के दौरान हमले के मामला सामने आया है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गनीमत रही की हमलावर सिद्धार्थनाथ सिंह के पास तक नहीं पहुंच सका।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा शहर पश्चिमी की जनता और कार्यकर्ताओं के भरोसे पर फिर कह रहा हूँ 2022 में इस चुनाव में महासमर की डगर में शपथ लेता हूँ बुलडोजर सीएम का एक्सपेरिमेंटल बॉय बनूंगा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा में बुलडोजर चला था मगर एक ही विधानसभा है जहां पर बाहुबली की छाती पर चढ़कर भूमि पूजन हुआ और आज 75 गरीबों के आवास बन रहे हैं।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान को खोखला करार कर दिया है। उनका कहना है कि पहले अपना नारा सही साबित करें। दरअसल कुछ दिन पहले ही प्रियंका गांधी ने कहा था कि कांग्रेस के सीएम का चेहरा वो खुद हो सकती है, जिसपर उन्होंने विराम लगाते हुए कहा कि वो मैंने चिढ़ कर कहा था।
उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।