मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कन्नड़ एक्टर सुशील गौड़ा अपने होमटाउन मंड्या (कर्नाटक) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि, उनकी मौत के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए सुशील लगातार मेहनत कर रहे थे। एक्ट्रेस अमिता रंगानाथ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनको श्रद्धांजलि दी है। अमिता ने उनके साथ 'अंतपुरा' में काम किया था।