सुशांत सिंह राजपूत केस में एक मिस्ट्री गर्ल का जिक्र हो रहा है। दरअसल, जिस दिन सुशांत सिंह की मौत हुई, उस दिन उनके घर के बाहर गेट पर एक महिला दिखाई दी। इस मिस्ट्री गर्ल के हाथ में काले रंग का बैग भी दिखाई दिया था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस मिस्ट्री गर्ल को रिया चक्रवर्ती की दोस्त शिबानी डांडेकर बताया था, जिसे लेकर शिबानी ने इसकी सच्चाई सबके सामने बताई है।