राहुल गांधी ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के एक सीनियर नेता पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ने से पहले सोनिया गांधी के सामने रोए। इसपर पूर्व सीएम अशोक चव्हान ने कहा कि राहुल झूठ बोल रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने सवाल किया है कि क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे डीएमके नेता ए राजा के जहर भरी भाषा से सहमत हैं।
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में भाजपा से दो और कांग्रेस से एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिसमें भाजपा से मदन राठौर और चुन्नीलाल गरासिया है। वहीं कांग्रेस से सोनिया गांधी निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
सोनिया गांधी के नामांकन के खिलाफ एक भाजपा नेता ने चुनाव अधिकारी के नाम पत्र लिखकर उनका नामांकन रद्द करने की मांग की है।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चर्चा में बनी हुई हैं। कल उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा का नामंकन भरा। आज उन्होंने रायबरेली की जनता को पत्र लिखा है। इसी बीच उनकी संपत्ति का भी पता चला है।
कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से नामांकन दाखिल करने के बाद उत्तरप्रदेश के रायबरेली की जनता को एक पत्र लिखा। ये पत्र उन्होंने बहुत भावुक होकर लिखा। जिसमें लिखा है अब परिवार को संभाल लेना।
सोनिया गांधी ने इस बार साल 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में न लड़ने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लोगों को एक भावनात्मक पत्र लिखा।
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से नामांकन दाखिल किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा जाएंगे।
सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं। वह इससे पहले अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। लेकिन अब लोकसभा छोड़कर वो राज्यसभा जाएंगी। बता दें कि यह पहला मौका है जब सोनिया संसद के उच्च सदन में जाएंगी।
कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जयपुर पहुंच चुकी हैं। वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी पहुंचे हैं।