ब्रिट अवार्ड्स 2021 (BRIT 2021) का आयोजन लंदन में ओ 2 एरिना में किया गया। फंक्शन में में सिंगर डुआ लीपा की धूम रही। उन्होंने ब्रिटिश सोलो वुमन का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट को ग्लोबल आइकन क्राउन मिला है और उन्होंने ये अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। स्विफ्ट पहली महिला हैं जिन्होंने ग्लोबल आइकन प्राइज जीता है।