हिंदू पंचांग का तीसरा महीना ज्येष्ठ 17 मई से शुरु हो चुका है, जो 14 जून तक रहेगा। धर्म ग्रंथों में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में महत्वपूर्ण पर्व भी मनाए जाते हैं। इस महीने के अंतिम दिन चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में होता है, इसलिए इसका महीने का नाम ज्येष्ठ रखा गया है।