झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की इजाजत नहीं मिली है। उन्होंने बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति कोर्ट में याचिका लगाकर मांगी थी।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की जांच चल रही है। इस बीच जानकारी मिली है कि सोरेन के दिल्ली वाले घर से ईडी ने जिस बीएमडब्ल्यू कार को जब्द किया था वह दागी कांग्रेस नेता धीरज साहू की है।
Henamt Soren Kalpana Soren Wedding Anniversary : हेमंत सोरोने एक सप्ताह से जेल में बंद हैं। उन पर ईडी जमीनी घोटाले में पूछताछ कर रही है। आज उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने अपनी शादी की 18वीं सालगिरह पर एक इमोशनल पोस्ट की है।
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए दलितोंं और आदिवासियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भी अपना धर्म बदलना पड़ा था।
झारखंड विधानसभा के आगामी विशेष सत्र को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने विधानसभा भवन के 100 मीटर के दायरे में CRPC की धारा 144 लागू कर दी है. एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
हेमंत सोरेन की ओर से ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज करवाई गई शिकायत मामले में ईडी हाईकोर्ट पहुंची है। रांची पुलिस ने शिकायत के बाद यह एफआईआर दर्ज की थी।
हेमंत सोरेन को कोर्ट ने पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। उनसे जमीन घोटाला केस में पूछताछ की जाएगी। ईडी ने कोर्ट से सोरेन को 7 से 8 दिन की हिरासत में देने की मांग की थी।
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागृह में भेजे गए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्हें देर रात खाने में रोटी-दूध और आलू-गोभी की सब्जी परोसी गई।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जेल में सजा काटने का आज दूसरा दिन है। उन्होंने एक रात बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अपर डिवीजन सेल नंबर 1 गुजारी। कोर्ट आज रिमांड पर फैसला सुनाएगी।
ईडी ने रांची के पीएमएलए कोर्ट में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को पेश कर दिया है। ईडी उन्हें रिमांड पर देने की मांग करेगी।