राम मंदिर निर्माण के लिए कर्नाटक से अयोध्या तक 17 हजार ग्रेनाइट पत्थरों के स्लैब मंगाए गए हैं। इन स्लैब्स में एक खास तकनीक से होल्स कर इन्हें एक दूसरे से जोड़ा गया है। इस तरह राम मंदिर के चबूतरे की 7 लेयर बनाई जा रही हैं।
सोमवार सुबह 5 बजे दक्षिण हैदराबाद में 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इससे पहले रविवार रात पूर्वी सिक्किम में भूकंप के झटके आए थे।