04:51 PM (IST) Dec 08
मैनपुरी में डिंपल यादव ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। डिंपल यादव ने 288461 वोट से जीत हासिल की है। यहां से भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को हार मिली है। मैनपुरी उपचुनाव में जीत मिलने के बाद सपा नेताओं में खुशी की लहर है।

03:38 PM (IST) Dec 08
खतौली से मदन भैया को मिली जीत

खतौली से रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने जीत दर्ज की है। यहां राजकुमारी सैनी को हार मिली है। हालांकि अभी जीत का औपचारिक ऐलान होना बाकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन भैया ने 20 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। 

03:36 PM (IST) Dec 08
रामपुर में आकाश सक्सेना ने दर्ज की जीत

रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने 34 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को करारी शिकस्त दी है। आपको बता दें कि चुनाव में हार मिलती देख आसिम रजा पहले ही मतगणना स्थल से चले गए थे। 

03:17 PM (IST) Dec 08
मैनपुरी में डिंपल यादव 251691 वोटों से आगे

मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव की बढ़त लगातार बरकरार है। डिंपल यादव को यहां 538259 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 286568 वोट हासिल हुए हैं। 

03:11 PM (IST) Dec 08
रामपुर में सपा प्रत्याशी ने लगाया धांधली का आरोप

रामपुर में जारी मतगणना के बीच सपा प्रत्याशी ने धांधली का आरोप लगाया। धांधली का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी आसिम रजा मतगणना स्थल से चले गए। उन्होंने कहा कि लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया। शिकायत की गई लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। रामपुर में आकाश सक्सेना की बढ़त बरकरार है। वह आसिम रजा से 14198 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

03:09 PM (IST) Dec 08
मैनपुरी में डिंपल की बढ़त बरकरार

मैनपुरी में डिंपल यादव की बढ़त लगातार जारी है। यहां सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 528163 वोट हासिल हुए हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 281008 वोट हासिल हुए हैं। डिंपल यहां 247155 वोटों के अंतर से आगे है। 

03:06 PM (IST) Dec 08
आकाश सक्सेना की बढ़त बरकरार

रामपुर में मतगणना का 26 वां राउंड पूरा हो गया। इस बीच भाजपा के आकाश कुमार सक्सेना 50435 वोट हासिल हुए। जबकि सपा के आसिम राजा को 38632 वोट मिले हैं। इस बीच 12803 मतों के अंतर से भाजपा के आकाश आगे चल रहे हैं। 

02:36 PM (IST) Dec 08
रामपुर में भाजपा ने बनाई बढ़त

रामपुर मतगणना के राउंड-21 तक भाजपा प्रत्याशी की बढ़त देखने को मिली। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 35091 वोट मिले हैं। जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को यहां से 31903 वोट हासिल हुए हैं। 
 

02:29 PM (IST) Dec 08
प्रसपा का सपा में हुआ विलय

मैनपुरी उपचुनाव में सपा को मिली बढ़त के बाद चाचा शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रसपा का सपा में विलय कर दिया है। शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव से सपा का झंडा स्वीकार किया। इस बीच दोनों ही दलों के समर्थक भी वहां मौजूद रहे। 

01:50 PM (IST) Dec 08
डिंपल यादव 2 लाख से अधिक वोटों के अंतर से बनाई बढ़त

मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव ने लगातार बढ़त बनाई हुई है। डिंपल यादव भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य से 2 लाख से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रही है। डिंपल यादव की बढ़त को लेकर लगातार सपा नेताओं में उत्साह दिख रहा है। चाचा शिवपाल यादव ने भी डिंपल की इस बढ़त को नेताजी के आदर्शों की जीत बताया है। उन्होंने जसवंतनगर से डिंपल की बढ़त को लेकर भी कहा थी कि डिंपल ने मेरा (शिवपाल यादव) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

01:40 PM (IST) Dec 08
तेजप्रताप यादव पहुंचे सपा कार्यालय

मैनपुरी उपचुनाव में मिली सपा को बढ़त के बाद पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे हुए हैं। डिंपल यादव की बढ़त के बाद सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

01:26 PM (IST) Dec 08
डिंपल यादव ने मंदिर जाकर की पूजा-अर्चना

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में लगातार जारी बढ़त के बाद डिंपल यादव का जीतना लगभग तय है। इस बीच डिंपल यादव ने मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने स्थानीय मंदिर पहुंचकर ईश्वर से प्रार्थना की। 

01:20 PM (IST) Dec 08
जसवंतनगर में पूरी हुई 35 राउंड की मतगणना

जसवंतनगर में 35 राउंड की मतगणना पूरी होने के साथ ही डिंपल यादव की बढ़त बरकरार है। डिंपल यादव ने अपने विपक्षी उम्मीदवारों से 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से बढ़त को बरकरार रखा है। आपको बता दें कि अभी तक कुल काउंटिंग के अनुसार डिंपल यादव को 312139 वोट हासिल हुए हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 176085 वोट मिले हैं। 

12:55 PM (IST) Dec 08
डिंपल यादव, आसिम रजा और मदन भैया ने बढ़त को रखा बरकरार

मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव 118906 वोटों से आगे चल रही हैं। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को अभी तक 277134 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 158228 वोट मिले हैं। वहीं रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 18594 वोट मिले हैं। जबकि सपा नेता आसिम राजा को 23847 वोट मिले हैं। यहां आसिम रजा 5253 वोटों से आगे चल रही हैं। खतौली में रालोद प्रत्याशी मदन भैया को 36726 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी 26799 वोट मिले हैं। रालोद प्रत्याशी 9927 वोट से आगे चल रहे हैं। 

12:12 PM (IST) Dec 08
शिवपाल ने कहा- यह बढ़त नेताजी के आदर्शों की जीत

शिवपाल यादव ने कहा यह नेताजी के आदर्शों की जीत है। नेताजी ने जो विकास कार्य क्षेत्र में किए हैं उसी के चलते यह बड़ा अंतर संभव हो पाया है। चुनाव में अधिकारियों के दम पर बीजेपी ने जीत का प्रयास किया। जो भी मंत्री आते थे वह कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का प्रयास करते थे। उसी के चलते हमने (शिवपाल यादव) कहा था कि यहां किसी की रंगबाजी नहीं चलेगी। आगे भी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर हम काम करेंगे। निश्चित ही सपा आगे के चुनाव में जीत दर्ज करेगी। 

12:10 PM (IST) Dec 08
जसवंतनगर विधानसभा से डिंपल ने तोड़ा रिकॉर्ड

डिंपल यादव मैनपुरी में बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। इस बीच उन्होंने जसवंतनगर विधानसभा सीट से सभी रिकॉर्डों को तोड़ दिया है। डिंपल तकरीबन 1.20 लाख वोटों से आगे चल रही हैं। 

11:48 AM (IST) Dec 08
मैनपुरी में डिंपल यादव की बढ़त बरकरार

डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में बढ़त बरकरार रखी है। उन्हें 144750 वोट हासिल हुए हैं। जबकि रघुराज सिंह शाक्य को 73216 वोट हासिल हुए हैं। डिंपल यादव अभी 74949 वोटों से भाजपा प्रत्याशी रघुराज से आगे चल रही हैं। 

11:47 AM (IST) Dec 08
रामपुर उपचुनाव में सपा के आसिम रजा की बढ़त बरकरार

रामपुर उपचुनाव में आसिम रजा की बढ़त लगातार बरकरार है। वह भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से आगे चल रहे हैं। आकाश सक्सेना को 6903 वोट मिले हैं। जबकि आसिम रजा को अभी तक 13080 वोट हासिल हुए हैं। अभी तक हुई वोटों की गिनती में आसिम रजा 6177 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

10:57 AM (IST) Dec 08
पैतृक गांव में भी डिंपल से हारे रघुराज सिंह शाक्य

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य अभी तक हुई मतगणना में डिंपल यादव से पीछे चल रहे है। वह अपने पैतृक गांव धौलपुर खेड़ा में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव से हार गए हैं। डिंपल यादव ने यहां भी अपनी बढ़त को बरकरार रखा है। 
 

10:55 AM (IST) Dec 08
रामपुर में जारी है सपा की बढ़त

रामपुर में तीसरे राउंड तक हुई मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी आसिम को 5767 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 2543 वोट मिले हैं। सपा 3224 वोटों से आगे चल रही है।