शिवपुराण में लिखे हैं मौत के ये 12 संकेत, मृत्यु का समय भी बताया

इस बार 21 फरवरी, शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शिवजी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। भगवान शिव ने शिवपुराण में देवी पार्वती को मनुष्यों की मृत्यु से संबंधित कई गुप्त संकेत बताए हैं। इन संकेतों को समझकर यह जाना जा सकता है कि किस व्यक्ति की मौत कितने समय में हो सकती है। आज हम आपको उन्हीं संकेतों को बारे में बता रहे हैं

/ Updated: Feb 16 2020, 01:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। इस बार 21 फरवरी, शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शिवजी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। भगवान शिव ने शिवपुराण में देवी पार्वती को मनुष्यों की मृत्यु से संबंधित कई गुप्त संकेत बताए हैं। इन संकेतों को समझकर यह जाना जा सकता है कि किस व्यक्ति की मौत कितने समय में हो सकती है। आज हम आपको उन्हीं संकेतों को बारे में बता रहे हैं-


1. अचानक किसी व्यक्ति का शरीर नीला या पीला पड़ जाए या उसके शरीर पर लाल निशान दिखाई दें तो उसकी मृत्यु 6 महीने में हो सकती है।
2. जिस व्यक्ति का मुंह, कान, आंख व जीभ ठीक से काम न करे, उसके जीवन के 6 महीने ही बचे हो सकते हैं।
3. यदि किसी व्यक्ति का गला और मुंह बार-बार सूखने लगे तो उसकी मृत्यु 6 महीने के अंदर संभव है।
4. जब किसी का बायां हाथ लगातार फड़कता रहे, तालू सूख जाए तो उसकी मृत्यु 1 महीने के अंदर हो सकती है।
5. जिसे चंद्रमा व सूर्य के आस-पास काला या लाल घेरा दिखाई देने लगे, उसकी मृत्यु 15 दिन के अंदर हो सकती है।
6. जिसे चंद्रमा व तारे ठीक से न दिखाई दें या काले दिखाई दें, उसकी मृत्यु 1 महीने में हो सकती है।
7. जिस व्यक्ति को अचानक नीली मक्खियां घेर लें, हो सकता है उसकी आयु लगभग 1 महीना ही बची हो।
8. जिस मनुष्य के सिर पर गिद्ध, कौआ या कबूतर आकर बैठ जाए, उसकी मृत्यु 1 महीने के अंदर हो सकती है।
9. जिसे पानी, तेल, घी या दर्पण में अपनी परछाई दिखाई न दे तो उसकी आयु 6 महीने ही बची हो सकती है।
10. जब किसी व्यक्ति को अपनी परछाई बिना सिर के दिखाई दे तो उसकी मृत्यु 6 महीने में हो सकती है।
11. जिसे आग की रोशनी ठीक से दिखाई न दे, चारों ओर अंधेरा दिखे, उसकी मृत्यु 6 महीने में हो सकती है।
12. जिसे ध्रुव तारा व सूर्य के दर्शन व हों, रात में इंद्रधनुष दिखाई दे, उसकी उम्र 6 महीने बाकी हो सकती है।