लाल तिलक, गमछा और सिर पर मां कामाख्या की चुनरी, देखें राहुल गांधी ने कैसे की मंदिर में पूजा

वीडियो डेस्क। भाजपा की तरह कांग्रेस के लिए भी असम का चुनाव प्रतिष्ठा बना हुआ है। भाजपा CAA लागू करने पर जोर दे रही है, तो कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरण में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 27 मार्च को वोटिंग हो चुकी है। दूसरे चरण में 1 अप्रैल को वोटिंग होगी। 

/ Updated: Mar 31 2021, 01:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। भाजपा की तरह कांग्रेस के लिए भी असम का चुनाव प्रतिष्ठा बना हुआ है। भाजपा CAA लागू करने पर जोर दे रही है, तो कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरण में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 27 मार्च को वोटिंग हो चुकी है। दूसरे चरण में 1 अप्रैल को वोटिंग होगी। जबकि तीसरा और अंतिम चरण 6 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी बुधवार को कामरूप और नलबारी जिले में रैलियां करेंगे। कांग्रेस ने असम में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) से गठबंधन किया है। इसके प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल हैं। चुनाव प्रचार से पहले राहुल गांधी गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। राहुल गांधी मंगलवार को यहां चुनाव प्रचार करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका हेलिकाप्टर नहीं उतर सका था।