दांतों तले लोहे के चने चबा जाता है ये शख्स, अब किया ऐसा कारनामा कि हिल गया अमेरिका

इंडिया के हैमर हेडमैन और खतरनाक स्टंट के बादशाह धर्मेन्द्र ने फिर इतिहास रच दिया। बिहार के धर्मेंद्र सिंह ने दांतों से एक मिनट में 12 मिलीमीटर मोटी लोहे की 15 रॉड मोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने अमेरिका के डेविस का रिकॉर्ड तोड़ा। डेविस ने 25 मार्च 2014 को दांतों से ऐसी 10 रॉड मोड़ी थीं। धर्मेंद्र के नाम पहले भी कई कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। धर्मेंद्र ने 2 जून को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में सिर से एक मिनट में लोहे की 24 रॉड मोड़कर आर्मेनिया के एडॉट्स का रिकॉर्ड तोड़ा था। तब से उन्हें हैमर हेडमैन कहा जाने लगा। 2017 में 2 मिनट 50 सेकेंड में सिर से 51 कच्चे बेल फोड़ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में इंडियन वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन ने यह प्रतियोगिता रखी थी। धर्मेंद्र ने इसमें 21 देशों के प्रतिभागियों को हराया था

/ Updated: Jul 07 2020, 05:39 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। इंडिया के हैमर हेडमैन और खतरनाक स्टंट के बादशाह धर्मेन्द्र ने फिर इतिहास रच दिया। बिहार के धर्मेंद्र सिंह ने दांतों से एक मिनट में 12 मिलीमीटर मोटी लोहे की 15 रॉड मोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने अमेरिका के डेविस का रिकॉर्ड तोड़ा। डेविस ने 25 मार्च 2014 को दांतों से ऐसी 10 रॉड मोड़ी थीं। धर्मेंद्र के नाम पहले भी कई कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। धर्मेंद्र ने 2 जून को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में सिर से एक मिनट में लोहे की 24 रॉड मोड़कर आर्मेनिया के एडॉट्स का रिकॉर्ड तोड़ा था। तब से उन्हें हैमर हेडमैन कहा जाने लगा। 2017 में 2 मिनट 50 सेकेंड में सिर से 51 कच्चे बेल फोड़ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में इंडियन वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन ने यह प्रतियोगिता रखी थी। धर्मेंद्र ने इसमें 21 देशों के प्रतिभागियों को हराया था

छह माह से दांत से आयरन सरिया मोड़ने का अभ्यास
जिले में लॉयन ऑफ कैमूर के नाम से मशहूर धर्मेन्द्र ने बताया एक पखवारे पहले हिन्दुस्तान को बताया था कि वह जल्दी ही अमेरिका के इस रिकॉर्ड को तोड़ देगा। हिन्दुस्तान ने धर्मेन्द्र की चुनौती को प्रकाशित भी किया था। धर्मेन्द्र ने बताया कि छह माह से वह दांत से आयरन सरिया मोड़ने का अभ्यास कर रहा था। रामगढ़ के धर्मेन्द्र फिलहाल त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में सब इंस्पेक्टर है। पखवारे भर पहले जब सिर से एक मिनट में 12 एमएम का 24 सरिया मोड़ गिनीज बुक में अपना विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराया तो सबसे पहले हिन्दुस्तान ने यह खबर छापी। तबसे देश व विदेश की मीडिया में धर्मेन्द्र सुर्खियों में है।