अंतिम सफर पर सिंगर बप्पी लाहिड़ी... चीखते हुए दिखी पत्नी तो बेटी का रो रोकर बुरा हाल

वीडियो डेस्क। बुधवार 16 फरवरी को म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया था। वे एक महीने से बीमार थे। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार 17 फरवरी को किया जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा में दोस्त रिश्तेदार और कई सेलेब्स शामिल हुए। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। बुधवार 16 फरवरी को म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया था। वे एक महीने से बीमार थे। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार 17 फरवरी को किया जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा में दोस्त रिश्तेदार और कई सेलेब्स शामिल हुए। अंतिम संस्कार गुरुवार को पवनहंस शमशान घाट पर किया जाएगा। घर से उनकी अंतिम यात्रा निकली तो हर किसी की आंखें नम हो गई। बेटे ने पिता को कंधा दिया तो आंसू नहीं रोक पाया। बेटी और पत्नी ने भी बमुश्किल खुद को संभाला। बप्पी दा को अंतिम विदाई देते हुए उनकी पत्नी चित्रानी और बेटी रीमा फूट-फूटकर रोई। पिता के अंतिम दर्शन करने बप्पी दा का बेटा लॉस एंजेलिस से रात को मुंबई अपने परिवार के पास पहुंचा। देखिए अंतिम सफर पर बप्पी दा के अंतिम फोटो... 

Related Video