अजय देवगन की एक्ट्रेस पर चढ़ा हल्दी का रंग, दुल्हन बनने के लिए बेताब दिखीं काजल

वीडियो डेस्क।  अजय देवगन (ajay devgn) की फिल्म 'सिंघम' में काम कर चुकी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। हाथों में मेहंदी सज चुकी है हल्दी का रंग चढ़ गया है।  अब बारी है 7 फेरों की। 30 अक्टूबर शुक्रवार को मंगेतर गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

/ Updated: Oct 30 2020, 05:17 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  अजय देवगन (ajay devgn) की फिल्म 'सिंघम' में काम कर चुकी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। हाथों में मेहंदी सज चुकी है हल्दी का रंग चढ़ गया है।  अब बारी है 7 फेरों की। 30 अक्टूबर शुक्रवार को मंगेतर गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। गुरुवार को एक्ट्रेस की हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी हुई हैं। उसकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हल्दी की रस्म में बेहद खूबसूरत नजर आईं काजल अग्रवाल। दुल्हन बनने से पहले वे एक पिंक सूट में नजर आईं। उन्होंने हाथ जोड़कर आने वाली जिंदगी के लिए आशीर्वाद मांगा। आपको बता दें कि काजल और गौतम के परिवारवालों ने शादी को एकदम सिम्पल तरीके से करने का फैसला लिया है। काजल और गौतम मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लेंगे। इंस्टाग्राम पर काजल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटो शेयर की, जिसमें वो गौतम के नाम की मेहंदी बेहद खुश नजर आ रही है।