भोपाल में नए बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत, रोड के जरिए किया शक्ति प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज भोपाल में अपना पदभार ग्रहण किया। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी नेताओं और कार्यक्रताओं ने वीडी शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भोपाल पहुंचे वीडी शर्मा का रोड भी निकला। बीजेपी मुख्यालय से रोड शो निकला और रोड के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया गया।खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह राकेश सिंह का स्थान लिया।

/ Updated: Feb 17 2020, 05:32 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज भोपाल में अपना पदभार ग्रहण किया। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी नेताओं और कार्यक्रताओं ने वीडी शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भोपाल पहुंचे वीडी शर्मा का रोड भी निकला। बीजेपी मुख्यालय से रोड शो निकला और रोड के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया गया।खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह राकेश सिंह का स्थान लिया।

 कौन है वीडी शर्मा
विष्णुदत्त शर्मा मूलत: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के निवासी है। उन्हें वीडी शर्मा के नाम से भी जाना जाता है। जो 32 वर्षों से लगातार सक्रिय राजनीति में है। मौजूदा समय में वह भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री है। प्रदेश की राजनीति में उन्हें बड़ा चेहरा माना जाता है।  विष्णुदत्त शर्मा 1987 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1995 से फुल टाइमर राजनीति में विष्णुदत्त ने कदम रखे। 1993 से 1994 तक वह मप्र राज्य में सचिव रहे। विष्णुदत्त शर्मा 2001 से 2007 तक मप्र में ABVP राज्य संगठन सचिव रहे। इस दौरान विष्णुदत्त शर्मा एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव भी रहे। 2007 से 2017 तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन सचिव रहे। 2007 से 2009 तक विष्णुदत्त शर्मा एबीवीपी केराष्ट्रीय महासचिव भी रहे। अभी वह मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री है।