देश में 42 लाख लोग कोरोना से संक्रमित, 71 हजार मौतें... लेकिन इसके साथ ये एक खुशखबरी भी है

वीडियो डेस्क। भारत कोरोना के संक्रमित मामलों में ब्राजील को पीछे छोड़ दुनिया में दूसरे नंबर पर आ चुका है। भारत में 24 घंटे में 90 हजार नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना मरीजों की संख्या 42 लाख हो गई है। वहीं1,016 मरीजों की मौत हुई है जिसके साथ कुल मौतों की संख्या 71,642 हो गई। वहीं आपको बता दें कि 32,50,429 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। 

/ Updated: Sep 07 2020, 05:53 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। भारत कोरोना के संक्रमित मामलों में ब्राजील को पीछे छोड़ दुनिया में दूसरे नंबर पर आ चुका है। भारत में 24 घंटे में 90 हजार नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना मरीजों की संख्या 42 लाख हो गई है। वहीं1,016 मरीजों की मौत हुई है जिसके साथ कुल मौतों की संख्या 71,642 हो गई। वहीं आपको बता दें कि 32,50,429 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। भारत में एक्टिव मरीज 8.82 लाख हैँ। देश में कोविड 19 से ठीक होने की दर लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 77.32% कोविड मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, सिर्फ 21% ही इलाजरत हैं। वहीं, मृत्युदर घटकर 1.72% हो गई है। यानी, महामारी से हर 100 पीड़ितों में दो मरीज की भी जान नहीं जा रही है। इस सबके बीच जरूरी है सोशल डिस्टेंस, मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग।