इंसान हो या जानवर, मां आखिर मां होती है, बाढ़ से अपने बच्चे को इस तरह कुत्ते ने बचाया
वीडियो डेस्क। कर्नाटक के बीजापुर जिले के विजयपुरा इलाके में देखने को मिला है। यहां भारी बारिश हो रही है और पूरा गांव बाढ़ से प्रभावित है। शनिवार को भी यहां खूब बारिश हुई और सड़कों पर पानी भर गया। ऐसे में अपने नवजात बच्चे को सुरक्षित जगह पर ले जाने के लिए फिमेल डॉग परेशान हो गई। उसे जब कुछ नहीं समझ आया तो उसने अपने बच्चे को मुंह में दबाकर पानी के बीच से लेकर सुरक्षित जगह पर चली गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें बाढ़ से उत्तर कर्नाटक बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले तीन महीने में तीसरी बार बाढ़ आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारी बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों से बात कर उन्हें राहत व बचाव कार्य में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।