गीर जंगल से लापता नहीं हुए 18 एशियाई शेर, सामने आया मूवमेंट का VIDEO

वीडियो डेस्क।  चक्रवात  'तौकते' से गुजरात व दीव में तबाही मची है। खेती और फलों के बागों को भारी नुकसान हुआ है। 30 लाख टन नमक भी पानी में बह गया, वहीं पर्यटन स्‍थल दीव भी उजाड़ नजर आने लगा है।  गुजरात सरकार ने चक्रवात प्रभावित जिले भावनगर, गीर सोमनाथ, अमरेली व जूनागढ सहित सौराष्‍ट्र, दक्षिण गुजरात में युद्ध स्‍तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं गीर जंगल से 18 एशियाई शेरों के चक्रवात में लापता होने की बात को वन विभाग ने अफवाह बताया है। मुख्‍य वनसंरक्षण अधिकारी वसंत वसावडा ने बताया कि गीर जंगल में सभी शेर सुरक्षित हैं तथा वन विभाग उनकी लगातार निगरानी कर रहा है। चक्रवात के कारण शेरों को कोई नुकसान नहीं हुआ तथा ना ही शेर लापता हुए हैं।

/ Updated: May 20 2021, 02:50 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email