यहां चाय वाला करता है कोरोना से मरे लोगों का अंतिम संस्कार, बुरे दौर में बना मसीहा

देश में कोरोना वायरस अपने पैर पसारत ही जा रहा है, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार एक बार फिर 24 घंटों में Covid-19 के मामले 64 हजार से ज्यादा आए हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 64,531 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,67,273 हो गई है। कोरोना वायरस के बाद से लोगों में इतना ज्यादा डर बैठ गया है कि कई लोगों ने तो संक्रमित लोगों के अंतिम संस्कार करने से ही मना कर दिया। लेकिन कुछ लोग हैं जो ऐसे बुरे दौर में मसीहा बनकर सामने आए। बेंगलुरु में ऐसी ही एक शख्स का नाम है अब्दुक रजाक। पेशे से वो चाय की दुकान चलाते हैं। लेकिन इन दिनों लोगों का अंतिम संस्कार करवाने का भी काम कर रहे हैं।  

/ Updated: Aug 21 2020, 05:09 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। देश में कोरोना वायरस अपने पैर पसारत ही जा रहा है, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार एक बार फिर 24 घंटों में Covid-19 के मामले 64 हजार से ज्यादा आए हैं। पिछले 24 घंटों में 64,531 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,67,273 हो गई है। कोरोना वायरस के बाद से लोगों में इतना ज्यादा डर बैठ गया है कि कई लोगों ने तो संक्रमित लोगों के अंतिम संस्कार करने से ही मना कर दिया। लेकिन कुछ लोग हैं जो ऐसे बुरे दौर में मसीहा बनकर सामने आए। बेंगलुरु में ऐसी ही एक शख्स का नाम है अब्दुक रजाक। पेशे से वो चाय की दुकान चलाते हैं। लेकिन इन दिनों लोगों का अंतिम संस्कार करवाने का भी काम कर रहे हैं।  रजाक मर्सी एंगल नाम की एक संस्था से जुड़े हुए हैं। वीडियो ये एक बच्ची का शव लेकर जा रहे हैं।  बच्ची पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। इसे किडनी प्रॉब्लम थी। फिर उसे सेंट जॉन्स अस्पताल दाखिल करवाया गया। बाद में उसे कोरोना हो गया। वो कुछ समय तक अस्पताल में दाखिर भी रही, पर उसे बचाया नहीं जा सका। रजाक ने बताया कि उन्हें वॉलंटियर ग्रुप की ओर से कॉल आया। वो अस्पताल गए। उन्होंने शव को उठाया और एंबुलेंस में डालकर संस्कार के लिए ले गए। इस दौरान बच्ची के पेरेंट्स भी उनके साथ थे।