बंकर तोड़ें, टैंक हटाए.... पैंगॉन्ग लेक से अब पीछे हट रही चीनी सेना, भारतीय सेना ने शेयर किया वीडियो

वीडियो डेस्क। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाएं पैंगोंग झील से पीछे हट रही हैं। हाल ही में सेना ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे चीनी सैनिक अपने टैंट उखाड़ रहे हैं और टैंकों को पीछे ले रहे हैं। इतना ही नहीं चीन ने फिंगर 8 से आगे जो अस्थाई निर्माण किया था, वह अब उसे भी गिरा रहे हैं। भारत और चीन के बीच 9वें दौर की बातचीत में पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण सिरे से सेनाओं के पीछे हटने को लेकर समझौता हुआ है। इसकी जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में भी दी थी। इस समझौते के तहत चीन की सेना पैंगोंग झील से फिंगर 8 के पीछे अपनी पहले की स्थिति में लौट आएगी। वहीं, भारत की सेना फिंगर 3 के पास अपनी स्थाई पोस्ट धन सिंह पर लौट आएगी। जब इन क्षेत्रों से दोनों सेनाएं पूरी तरह से पीछे लौट जाएंगी, तो गोगरा, हॉट स्प्रिंग, गलवान और देपसांग में विवादित क्षेत्रों पर बात की जाएगी। 

/ Updated: Feb 16 2021, 08:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email