कोरोना दे रहा ऐसी मौत, आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख पा रहे परिवार वाले

 देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 95 हजार 841 हो गई। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14721 मामले सामने आए। कोरोना इंसान को बहुत बुरी मौत दे रहा है। मरने के बाद शव को बिना हाथ लगाए जलाया जा रहा है। परिजन भी नहीं देख पा रहे है अपनों का आखिर बार चेहरा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कोरोना से मौत के बाद शव को जलाया जा रहा है। 

/ Updated: Jun 20 2020, 12:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 95 हजार 841 हो गई। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14721 मामले सामने आए। कोरोना इंसान को बहुत बुरी मौत दे रहा है। मरने के बाद शव को बिना हाथ लगाए जलाया जा रहा है। परिजन भी नहीं देख पा रहे है अपनों का आखिर बार चेहरा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कोरोना से मौत के बाद शव को जलाया जा रहा है। 

 9026 मरीज स्वस्थ भी हुए
अच्छी खबर यह है कि देश में 24 राज्य ऐसे हैं, जहां स्वस्थ हुए लोगों की संख्या मरीजों से ज्यादा हो गई।दिल्ली से बुरी खबर आ रही है। यहां मरीजों की संख्या 50 हजार के पार चली गई। शुक्रवार को राजधानी में रिकॉर्ड 3137 मरीज बढ़े। यह अब तक सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं, 66 मौतें हुईं। इसके साथ राजधानी में मौतें भी 2035 हो गई हैं। उधर, देश में शुक्रवार को 365 मौतें हुईं। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 165 मरीजों ने दम तोड़ा। तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन 2 हजार मरीज बढ़े। यहां शुक्रवार को 2115 नए संक्रमित मिले। उत्तर प्रदेश में 809, गुजरात में 540, हरियाणा में 525, राजस्थान में 299, मध्यप्रदेश में 156 मामले सामने आए। यह आंकड़े covid19india.org और राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।