कोरोना 'काल' का सबसे वीभत्स वीडियो, शवों को घसीटते हुए लाए..गड्डे में कूड़े की तरह फेंका

वीडियो डेस्क। कर्नाटक के बेल्लारी में कोरोना से जंग हार चुके लोगों के शवों के साथ बदसलूकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शवों को दफनाने के बजाय एक ही गड्ढे में फेंकते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। इस घटना पर कांग्रेस और जेडीएस ने कर्नाटक की बीजेपी सरकार की आलोचना की है। एक एक कर गड्डे में 8 शवों को फेंका गया है। 

/ Updated: Jul 01 2020, 11:26 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कर्नाटक के बेल्लारी में कोरोना से जंग हार चुके लोगों के शवों के साथ बदसलूकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शवों को दफनाने के बजाय एक ही गड्ढे में फेंकते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। इस घटना पर कांग्रेस और जेडीएस ने कर्नाटक की बीजेपी सरकार की आलोचना की है। एक एक कर गड्डे में 8 शवों को फेंका गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शवों के साथ बदसलूकी के इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि एक-एक कर एम्बुलेंस से शवों को निकाला जाता है और बेदर्दी से गड्ढे में कूड़े की तरह फेंक दिया जाता है। वीडियो में पीपीई सूट पहने कर्मचारी गड्ढे में शव डालते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पास ही में एक जेसीबी मशीन भी दिख रही है। अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि इन शवों के लिए इसी जेसीबी से गड्ढा खोदा गया था। सरकारी कर्मचारियों के ऐसे बर्ताव पर राजनीतिक दल भी नाराजगी जता रहे हैं।