किसान आंदोलन का 25वां दिन, अब किसानों ने दी प्रशासन को ये चेतावनी

वीडियो डेस्क।  दिल्ली से सटे हरियाणा और UP बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का आज 25वां दिन है। सरकार और किसान दोनों की ओर से कोई पहल न होने की वजह से यहां वक्त थमा हुआ है। फिलहाल कोई बड़ी हलचल नहीं है। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन रोज की तरह चल रहा है। उधर, यूपी की गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान नेताओं ने गाजियाबाद एडिमिनिस्ट्रेशन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश के जिलों से आ रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया जा रहा है। अगर यह समस्या 24 घंटे में दूर नहीं की गई तो वे हाइवे की दूसरी लेन भी बंद कर देंगे। किसान नेता वीएम सिंह ने अफसरों से कहा कि जो किसान हाथों में टोपी, बैज और झंडे लेकर चल रहे हैं, उन्हें रोका जा रहा है। जो लोग घर लौट रहे हैं, उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की जा रही हैं। उन्हें हिरासत में भी लिया जा रहा है। उधर, कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आज शहीदी दिवस मनाएंगे। इस दौरान धरना स्थल और पूरे पंजाब में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कई कार्यक्रम विशेष होंगे। भारतीय किसान यूनियन के चीफ सेक्रेटरी मांगे राम त्यागी ने यह जानकारी दी।पंजाब से आए वॉलंटियर्स के एक ग्रुप ने सिंघु बॉर्डर पर पगड़ी लंगर शुरू किया है। यहां किसानों को फ्री में पगड़ी बांधी जा रही है। वॉलंटियर्स पग भी अपने साथ लाए हैं। यह भी मुफ्त दी जा रही है। उनका कहना है कि हम लोगों को बता रहे हैं कि पग कैसे बांधी जाती है। 

/ Updated: Dec 20 2020, 05:53 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email