वर्चुअल रैली में विपक्ष पर जमकर बरसे अमित शाह, बताया बिहार में कौन होगा सीएम पद का चेहरा

 भारतीय जनता पार्टी  के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने रविवार को बिहार में बीजेपी की पहली वर्चुअल रैली  'बिहार जनसंवाद'को संबोधित किया। यह रैली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार  के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर सरकार के काम की रिपोर्ट देने के लिए थी।उन्‍होंने केंद्र की उपलब्धियों को गिनाते हुए बिहार की नीतीश सरकार की भी सराहना की। कहा कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार में जंगल राज से जनता राज तक पहुंचाया। कयासों पर लगाम देते हुए यह भी दुहराया कि एनडीए अगला चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में दो तिहाई बहुमत के साथ जीतेगा। विपक्ष द्वारा रैली का विरोध करने पर उन्‍होंने तंज किए तथा रैली के राजनीतिक होने से इन्‍कार किया। 
 

/ Updated: Jun 07 2020, 07:33 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। भारतीय जनता पार्टी  के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने रविवार को बिहार में बीजेपी की पहली वर्चुअल रैली  'बिहार जनसंवाद'को संबोधित किया। यह रैली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार  के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर सरकार के काम की रिपोर्ट देने के लिए थी।उन्‍होंने केंद्र की उपलब्धियों को गिनाते हुए बिहार की नीतीश सरकार की भी सराहना की। कहा कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार में जंगल राज से जनता राज तक पहुंचाया। कयासों पर लगाम देते हुए यह भी दुहराया कि एनडीए अगला चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में दो तिहाई बहुमत के साथ जीतेगा। विपक्ष द्वारा रैली का विरोध करने पर उन्‍होंने तंज किए तथा रैली के राजनीतिक होने से इन्‍कार किया। 

बीजेपी ने रैली को बिहार जनसंवाद का नाम दिया था

 इसमें अमित शाह निर्धारित समय पर पहुंचे। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद पटना के मंच से बिहार के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने अमित शाह के सम्‍मान में स्‍वागत भाषण किया। इसके बाद उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने संबोधित किया। फिर अमित शाह का संबोधन शुरू हुआ। अपने संबोधन में अमित शाह ने केंद्र सरकार के कार्यों को बताया तथा कोरोना के संकट काल में किए गए केंद्र व बिहार सरकारों के काम की भी जानकारी दी। साथ ही विपक्ष के विरोध पर जमकर तंज किए।