हैवानियत: बीच सड़क 25 बार पत्नी को मारा चाकू, कैमरे में कैद हुई हत्यारे पति की जुल्म की दास्तां

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर राजधानी दिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक पति बीच सड़क पर अपनी पत्नी को निर्ममता से मार रहा है। हत्यारे पति ने बीच सड़क पत्नी पर 25 बार चाकू से वार किया। पत्नी के दम तोड़ने के बाद भी पति पत्नी को मारता रहा। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

/ Updated: Apr 12 2021, 11:37 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर राजधानी दिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक पति बीच सड़क पर अपनी पत्नी को निर्ममता से मार रहा है। हत्यारे पति ने बीच सड़क पत्नी पर 25 बार चाकू से वार किया। पत्नी के दम तोड़ने के बाद भी पति पत्नी को मारता रहा। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। डीसीपी रोहिणी के मुताबिक महिला की पहचान नीलू जबकि पति की पहचान हरीश के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से गुजरात के रहने वाले है लेकिन पिछले कुछ समय से राजधानी दिल्ली के बुद्ध विहार फेज-1 इलाके में रहते थे। पुलिस का कहना है कि पति पत्नी पर शक करता था। दोनों की शादी 8 महीने पहले ही हुई थी। महिला की उम्र 26 साल बताई बताई जा रही है। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात ये है कि जुल्म करता रहा और लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे। लेकिन किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। घटना शनिवार की है जहां पति और पत्नी दोनों बाजार के लिए निकले थे लेकिन पति ने बीच सड़क ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।