जामिया में CAB के विरोध में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, संसद की तरफ बढ़ रहे जुलूस को ऐसे रोका गया

नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) के खिलाफ जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र- छात्राओं ने प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय परिसर से संसद तक मार्च का आह्वान किया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो झड़प शुरू हो गई।  

/ Updated: Dec 13 2019, 07:36 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो. नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) के खिलाफ जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र- छात्राओं ने प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय परिसर से संसद तक मार्च का आह्वान किया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो झड़प शुरू हो गई। स्टूडेंट्स का आरोप है कि उनपर पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग किया। वहीं पुलिस का कहना है कि धारा 144 लागू होने के कारण मार्च निकालने की इजाजत नहीं है। नागरिकता कानून के विरोध में प. बंगाल, पंजाब, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि वे अपने राज्यों में नागरिकता कानून लागू नहीं करेंगे। वहीं कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर के असम में सबसे उग्र प्रदर्शन हो रहा है। कई जिलों में कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 

- जामिया मिलिया के पूर्व छात्र व आईसा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फरहान अहमद ने बताया, "यह रैली नागरिकता कानून के खिलाफ थी। हम संसद तक मार्च निकाल रहे थे, तभी बैरीकेडिंग लगाकर हमें रोका गया। 40 स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया गया है।