KisanTractor Rally:किसानों का काफिला हुआ बेकाबू करने लगे तोड़फोड़ और पथराव , पुलिस के साथ हुई झड़प

वीडियो डेस्क।  नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर से किसान दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। कई किसान ट्रैक्टर के साथ दिल्ली पहुंच भी गए हैं। मंगलवार सुबह सिंघु बॉर्डर पर किसान बैरिकेड्स तोड़ दिए। बाद में पुलिस ने कई जगहों पर खुद भी बैरिकेड्स हटा दिए। किसानों का रास्ता रोकने के लिए दिल्ली के नांगलोई में पुलिस के जवान सड़क पर बैठ गए हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिला जवान शामिल हैं।गाजीपुर बॉर्डर के पास किसानों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन किसान नहीं रुके। देखिए वीडियो 
 
/ Updated: Jan 26 2021, 02:59 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email