जानें कौन है उमर खालिद? जिसने रची थी दिल्ली को तबाह करने की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियो डेस्क। फरवरी में नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में हुए दंगों (Delhi violence) के मामले में पुलिस ने रविवार को जेएनयू (JNU) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद (Umar khalid) को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

/ Updated: Sep 14 2020, 02:13 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। फरवरी में नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में हुए दंगों (Delhi violence) के मामले में पुलिस ने रविवार को जेएनयू (JNU) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद (Umar khalid) को गिरफ्तार कर लिया है। 
कौन है उमर खालिद?
जेएनयू में 2016 में कथित तौर पर देश विरोधी दंगे हुए थे। इसमें उमर खालिद भी आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने देशद्रोह के मामले में कन्हैया कुमार के साथ उन्हें भी गिरफ्तार किया था। दिल्ली में फरवरी में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन हुए थे। इनकी आड़ में ही दिल्ली में हिंसा फैली थी। इन हिंसा में करीब 53 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली पुलिस ने आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या और हिंसा फैलाने के आरोप में आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को गिरफ्तार किया था। ताहिर ने ही खालिद से मुलाकात का जिक्र किया था। 
उमर खालिद पर CAA के खिलाफ दिल्ली में दंगा फैलाने की साजिश के आरोप हैं। लोगों को भड़काऊ भाषण देकर उनके उकसाने का आरोप है इतना ही नहीं खालिद ने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की यात्रा के दौरान लोगों से सड़कें ब्लॉक करने को कहा ताकि CAA के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रॉपेगैंडा फैलाया जा सके।