कोझिकोड: हादसे ने कुरेद दिए 10 साल पहले के जख्म, तब भी दुबई से लौट रहा था प्लेन, बची थी सिर्फ राख

वीडियो डेस्क। केरल के कोझिकोड में हुए प्लेन हादसे 10 साल पुरानी खौफनाक जख्मों को फिर से कुरेद दिया है। वंदे भारत मिशन के तहत यात्रियों को लेकर आ रही एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसा शुक्रवार शाम केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट के पास हुआ। जहां विमान रनवे पर फिस गया और घाटी में जा गिरा। विमान दुबई से यात्रियों को लेकर आ रहा था। 

/ Updated: Aug 08 2020, 12:42 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। केरल के कोझिकोड में हुए प्लेन हादसे 10 साल पुरानी खौफनाक जख्मों को फिर से कुरेद दिया है। वंदे भारत मिशन के तहत यात्रियों को लेकर आ रही एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसा शुक्रवार शाम केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट के पास हुआ। जहां विमान रनवे पर फिस गया और घाटी में जा गिरा। विमान दुबई से यात्रियों को लेकर आ रहा था। संयोग से करीब 10 साल पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस का ही एक यात्री विमान मंगलोर में इसी तरह हादसे का शिकार हुआ था। यह भी संयोग है कि वह विमान भी दुबई से ही आ रहा था। 22 मई 2010 को एयर इंडिया की दुबई से मंगलोर आ रही फ्लाइट संख्या 812 लैंडिंग के वक्त रनवे को पार करते हुए पहाड़ी में जा गिरी थी। उस हादसे में158 लोगों की मौत हो गई। उस विमान में 160 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य थे। सभी चालक दल सदस्यों और 152 यात्रियों की हादसे में जान चली गई। सिर्फ 8 यात्री ही बच सके थे।