सावन में घर घर दर्शन देने पहुंचे हैं बाबा बर्फानी, इस वीडियो को देख आप खुद को धन्य ही कहेंगे
वीडियो डेस्क। कोरोना वायरस ने लोगों को घर में कैद कर दिया। ऐसा पहली बार हुआ है कि शिव के सावन में देवालयों और शिवालयों में लोगों का तांता नहीं लगा। ना सुर ना साधना है लेकिन महादेव की भक्ति है भक्ति की शक्ति है।
वीडियो डेस्क। कोरोना वायरस ने लोगों को घर में कैद कर दिया। ऐसा पहली बार हुआ है कि शिव के सावन में देवालयों और शिवालयों में लोगों का तांता नहीं लगा। ना सुर ना साधना है लेकिन महादेव की भक्ति है भक्ति की शक्ति है। कहते हैं ईश्वर भक्त के वश में होते हैं शायद यही कारण हैं कि इस बार महादेव भी घर घर भक्तों को दर्शन देने के लिए आए हैं। बाबा बर्फानी की यात्रा पर जाना सहज ही नहीं लेकिन महादेव के दर्शन घर बैठे मिल जाएं तो आप खुद के धन्य ही कहेंगे। बाबा बर्फानी की आरती का सीधा प्रसारण कराया जा रहा है जिसके जरिए आप रोज घर बैठे दर्शन कर सकते हैं आरती का आनंद ले सकते हैं।