चारों तरफ देखा...फिर शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की गोली मारकर की हत्या, CCTV में कैद हुआ खूनी खेल

वीडियो डेस्क। शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की पंजाब के तरण तारण जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दो हमलावर दिखाई दे रहे हैं। 

/ Updated: Oct 17 2020, 01:57 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की पंजाब के तरण तारण जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दो हमलावर दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि बलविंदर सिंह कई साल तक राज्य में आतंकवाद के खिलाफ बहादुरी से लड़ते रहे और आतंकवादियों ने पहले भी कई बार उन पर हमले किये थे। 1990 में पंजवड़ ने 200 आतंकवादियों के साथ बलविंदर सिंह के घर में हमला किया था। बलविंदर सिंह ने आतंकियों को खदेड़ दिया था। रक्षा मंत्रालय ने 1993 में सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।  उनकी बहादुरी पर अनेक वृत्तचित्र बनाये जा चुके हैं। वहीं आज उनके निधन पर परिवार पुलिस से गुहार लगा रहा है।