पेट्रोल हुआ 100 के पार तो बॉलीवुड पर बरसी कांग्रेस, कहा- नहीं करने देंगे अमिताभ-अक्षय को शूटिंग
वीडियो डेस्क। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। सोशल मीडिया पर रु100 ट्रेंड रहा है। वहीं बढ़ते पेट्रोल के दाम के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले का कहना है कि बॉलीवुड कलाकारों में तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है? इतना ही नहीं पटोले ने बॉलीवुड कलाकारों की शूटिंग रोकने तक की बात कही।