कोलकाता से मोदी की हुंकार, ममता पर जमकर गरजे, कहा- लोकसभा में TMC हाफ, इस बार साफ, देखें पूरा VIDEO

वीडियो डेस्क।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड में मेगा रैली की। इसमें मोदी  ने करीब 68 मिनट तक स्पीच दी। ममता पर तंज कसा भीड़ से जोश में नारा लगवाया- जोर से छाप-TMC साफ। बीते दशकों में ब्रिगेड ग्राउंड में अनेकों बार नारा गूंजा है कि ब्रिगेड चलो। इस ग्राउंड ने अनेक देश भक्तों को देखा है। ये ग्राउंड बंगाल के विकास में रोड़ा अटकाने वालों का भी गवाह रहा है। बंगाल की भूमि को 24 घंटे हड़ताल और बंद में झोंक देने वालों की नीतियां और साजिशें भी इस ग्राउंड ने देखी हैं। इन लोगों ने बंगाल की महान भूमि का जो हाल किया, वो पीढ़ी दर पीढ़ी बंगाल के लोगों ने सहा और बर्दाश्त किया है। ये बंगाल के लोगों की महानता है, इच्छाशक्ति है कि उन्होंने बंगाल में परिवर्तन की उम्मीदों को कभी छोड़ा नहीं है। परिवर्तन के लिए ममता दीदी पर भरोसा किया था, लेकिन दीदी और उनके काडर ने आपका भरोसा तोड़ दिया, आपके सपनों को चूर-चूर कर दिया। सुने पीएम मोदी का पूरा भाषण

/ Updated: Mar 07 2021, 06:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email