कोरोना काल में पीएम मोदी की किसानों को बड़ी सौगात, मिलेगा इतना फंड

वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपए का फंड जारी किया है। इसके अलावा पीएम किसान योजना की छठी किस्त के तहत साढ़े आठ करोड़ किसानों के खातों में 17 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद हैं। देश के अलग-अलग राज्यों के किसान, आम नागरिक और को-ऑपरेटिव मेंबर भी ऑनलाइन जुड़े हैं।
 

/ Updated: Aug 09 2020, 03:16 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपए का फंड जारी किया है। इसके अलावा पीएम किसान योजना की छठी किस्त के तहत साढ़े आठ करोड़ किसानों के खातों में 17 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद हैं। देश के अलग-अलग राज्यों के किसान, आम नागरिक और को-ऑपरेटिव मेंबर भी ऑनलाइन जुड़े हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की मुख्य बातें
आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बैंकिंग सेक्टर के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं कि छुट्टी का दिन होने के चलते इस कार्यक्रम को सफल बनाया।आज हल षष्ठी यानी भगवान बलराम का जन्मदिन है। आज के पवित्र दिन खेती के लिए एक लाख करोड़ का फंड जारी किया गया है। इससे गांवों में रोजगार के अवसर तैयार होंगे।8.5 करोड़ किसानों को 17 हजार करोड़ किसानों के खाते में जमा हो गए। इसमें बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं है। अब तक 75 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में जमा हो चुके हैं।दशकों से ये मांग और मंथन चल रहा था कि गांव में उद्योग क्यों नहीं लगते, ताकि किसानों को अपने माल को बेचने की आजादी मिले।