Video में देखें बीजेपी नेताओं पर ममता सरकार का तांडव, लाठी चार्जकर कुचलनी चाही आवाज

वीडियो डेस्क। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हालिया हिंसा के खिलाफ  पार्टी के कार्यकर्ता और नेता राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रैलियां कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को राजधानी कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान BJP कार्यकर्ताओं और बंगाल पुलिस में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं। उनके ऊपर वाटर कैनन छोड़े गए, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। BJP नेताओं ने पुलिस पर पथराव का भी आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल में BJP कार्यकर्ताओं की कथित हत्याओं को लेकर कोलकाता में BJP कार्यकर्ता नबन्ना चलो आंदोलन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी कोलकाता में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। BJP कार्यकर्ता बड़ी संख्या में Nabanna Chalo आंदोलन कर रहे हैं और सचिवालय की तरफ बढ़ रहे थे, तभी पुलिस से भिड़ंत हो गई। बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी (BJP MP Locket Chatterjee) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उसकी तुलना कश्मीर (Kashmir) से की है । हुगली के सांसद चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जामकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेलीनिपारा सांप्रदायिक विवाद सहित राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर होने वाले हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल कश्मीर में बदल रहा है। 

/ Updated: Oct 08 2020, 04:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email