लॉकडाउन में पुलिस की मनमानी, गरीब फल वाले से सारे फल छीन चलती बनी पुलिस

अनलॉक होने के बावजूद  भी पुलिस सख्‍ती बरती जा रही है। इस दौरान ओडिशा के ब्रह्मपुर में साइकिल पर प्लास्टिक की टोकरी रख गली-गली एक शख्स केले बेच रहा था। उसी दौरान उसे कुछ पुलिस वालों ने पकड़ लिया। शुरुआत में तो वे उससे पूछताछ करते दिखे। 

/ Updated: Jul 27 2020, 03:22 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। अनलॉक होने के बावजूद  भी पुलिस सख्‍ती बरती जा रही है। इस दौरान ओडिशा के ब्रह्मपुर में साइकिल पर प्लास्टिक की टोकरी रख गली-गली एक शख्स केले बेच रहा था। उसी दौरान उसे कुछ पुलिस वालों ने पकड़ लिया। शुरुआत में तो वे उससे पूछताछ करते दिखे। बाद में उन्होंने उसके सारे खेले ले लिए और उसे अपनी जीप में साथ लेकर चलते बने।फल वाला वहीं खड़े होकर फूट-फूटकर रोने लगा। घटना के दौरान पास में ही एक छत पर किसी शख्स ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया था, जो अब टि्वटर और फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि केले वाला कंटेनमेंट जोन में केले बेच रहा था। पुलिस ने इसी के चलते पर ये कार्रवाई की। कहा जा रहा है कि पुलिस ने उससे 1000 रुपए भी वसूले थे।