'मेक इन इंडिया नहीं रेप इन इडिया...' राहुल गांधी के इस बयान से बवाल..

झारखंड में रैली के दौरान राहुल गांधी का विवादित बयान दिया।  गोड्डा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था नरेंद्र मोदी ने कहा था 'मेक इन इंडिया' लेकिन आजकल आप जहां कहीं भी दिखते हैं, वह 'रेप इन इंडिया' है। 

/ Updated: Dec 13 2019, 01:05 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राहुल ने झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि मेक इन इंडिया की जगह रेप इन इंडिया हो गया है। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन राहुल गांधी के एक बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी के बयान पर स्मृति ईरानी ने कहा यह इतिहास में पहली बार है कि कोई नेता स्पष्ट रूप से यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं का बलात्कार किया जाना चाहिए। क्या यह राहुल गांधी का देश के लोगों के लिए संदेश है?लोकसभा में हंगामे के बीच भाजपा सांसदों ने वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाए। स्मृति ईरानी ने कहा, "राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं। राहुल गांधी ने देश की महिलाओं का अपमान किया है। गांधी खानदान के शख्स का बयान शर्मनाक है। क्या इसके लिए उन्हें दंडित किया जाएगा।