'दिव्य सत्ता है कोई साधारण पुरुष नहीं अवतारी सत्ता है','अयोध्या' नींव पर लोगों ने पीएम मोदी को क्या क्या कहा?
वीडियो डेस्क। 5 अगस्त 2020 एक ऐसी तारीख जब हर भारतवासी के जुबां पर राम का नाम था, देश से लेकर विदेशों तक आर्यावर्त की ध्वजा लहरा रही थी। 500 सालों की तपस्या, हर भारतवासी का इंतजार और एक ऐसी लड़ाई जिसने खुद राम को भी कटघरे में खड़ा कर दिया।
वीडियो डेस्क। 5 अगस्त 2020 एक ऐसी तारीख जब हर भारतवासी के जुबां पर राम का नाम था, देश से लेकर विदेशों तक आर्यावर्त की ध्वजा लहरा रही थी। 500 सालों की तपस्या, हर भारतवासी का इंतजार और एक ऐसी लड़ाई जिसने खुद राम को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। जन्मभूमि की नींव पर अयोध्या 3 लाख दीयों से जगमग कर रही थी। ये सरयू का घाट था जो साक्षी बना इस भव्यता का। दीवारों पर राम कथा के अंश उकेरे गए। अयोध्या नगरी को स्वर्ग से भी सुंदर सजाया गया। लखनऊ में सीएम आवास पर फूलों की रंगोली से सज रहा था तो वहीं योगी आदित्यनाथ ने भी आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। पहली बार देश वासियों को पालने में झूलते हुए राम लला दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ।