ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा की सुरंग में फंसे 50 लोगों की मौत की आशंका, अब तक तीन शव निकाले गए

वीडियो डेस्क। उत्तराखंड के जोशीमठ से लगभग 25 किमी दूर रविवार सुबह ग्लेशियर टूट गया। चमोली में रेणी के पास इस प्राकृतिक आपदा के चलते वहां कई इलाकों में पानी का भयंकर गुबार देखने को मिला। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि हादसे में 100-150 लोगों की जान जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि यह पानी के सैलाब से आस-पास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा रेशीगंगा की एक सुरंग में काम कर रहे 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इसके अलावा ऋषि गंगा प्रोजेक्ट और तपोवन में बैराज को भी नुकसान की खबर है। SDRF की टीम कर रही  रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। 
 
/ Updated: Feb 07 2021, 05:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email